गोंडा, फरवरी 14 -- कटरा बाजार, संवाददाता। बीते गुरुवार को प्रसव के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर की गई प्रसूता की पांचवें दिन मौत हो गई। जच्चा और बच्चा की मौत पर परिजनों का रो-रो कर हाल है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी है। क्षेत्र के भगहरिया पूरे मितई के हुजूरी पुरवा निवासी घनश्याम मौर्य की पत्नी सोनी ने गुरुवार को कटरा बाजार के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म दिया था जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई थी। जिसमें अस्पताल द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में सील कर दिया था और प्रसूता सोनी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजन जिला अस्पताल न ले जाकर उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां प्रसूता की हालत में कोई सुधार न देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दिया। घनश्याम मौर्य ने बताया कि आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.