मुजफ्फरपुर, मई 27 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड के दक्षिणी मंडल की नवगठित मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक मंडल अध्यक्ष संजागर कुमार सहनी की अध्यक्षता में मंगलवार को कांटा रामजानकी मठ में हुई। इसका संचालन मंडल महामंत्री अर्जुन कुमार सिंह ने किया। इसमें उपस्थित सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का अतिथियों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह कार्यकर्ता से चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। मौके पर सुजीत चौधरी, अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, शशांक शेखर, बिकाऊ यादव, जयप्रकाश गामी, राजकुमार सहनी, रंजीत कुमार, उमाशंकर ठाकुर, प्रसनजीत कुमार, दीपक कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...