भागलपुर, अक्टूबर 4 -- नवगछिया। तेतरी दुर्गा मेला में ड्रेगन झूले को रोकने के दौरान गिरकर झूला कर्मी नालंदा आर्यबिघा निवासी सुभाष मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। उसका पैर टूट गया है और शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। घायल के सहयोगी ने बताया कि बारिश के बीच चल रहे झूला को रोकने के दौरान फिसलकर नीचे गिर गया जिससे वह घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.