उरई, फरवरी 9 -- जालौन। श्रीवीरबालाजी हनुमान मंदिर देवनगर चौराहे पर आयोजित नवकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ में दूसरे दिन यज्ञाचार्य ने आहूतियां दिलायी। मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ के दौरान सुबह मंत्रोच्चार व दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा के चलते आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रीवीरबालाजी हनुमान मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों में रविवार सुबह आयोजन की शुरूआत सुबह यज्ञ से हुई। पंडित अमित तिवारी ने प्रधान यजमान साधना, रूद्रप्रताप सिहं गुर्जर समेत नौ जोड़ो ने यज्ञ में आहूतियां दिलाईं। दोपहर में आरती के साथ यज्ञ की परिक्रमा की गई। दोपहर के बाद भगवताचार्य पंडित अंकित पचौरी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान का नव विग्रह हर जीव का कल्याण कर सकता है। मानव के साथ ही दानव, दैत्य, भूत, प्रेत सभी का कथा सुनने से कल्याण हो जाता है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.