नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Masik Rashifal Monthly Horoscope November 2025 : नवंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, नवंबर का महीना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल... मेष राशि- नवंबर का महीना आपके लिए तेजी से प्रगति और आत्मविश्वास लेकर आ रहा है। जिन कामों में अड़चनें थीं, वे अब आसानी से आगे बढ़ेंगे। ऑफिस या व्यवसाय में आपकी मेहनत और लीडरशिप दोनों चमकेंगी। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है जो आने वाले महीनों में फायद...