सीवान, मार्च 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता हर घर नल का जल निश्चय योजना के तहत मुख्यमंत्री ने रिमोर्ट कंट्रोल से 7166 करोड़ 6 लाख की लागत की जलापूर्ति योजनाओं व भवन संरचनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास मंगलवार को किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान जिले में 332 योजनाओं का शिलान्यास व तीन जलापूर्ति योजनाओं का उदघाटन किया। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सुभाष चंद्र सिन्हा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस कार्यक्रम से जुड़े। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले के हुसैनगंज प्रखंड के पकवालिया पंचायत के गोसोपाली गांव, बसंतपुर प्रखंड के बसंतपुर पंचायत के बसंतपुर गांव व दरौली प्रखंड के दरौली पंचायत के दरौली गांव में योजनाओं का उदघाटन किया गया। इन योजनाओं पर 76.70 लाख रुपये खर्च हुए हैं। वहीं, सीवान जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.