सहरसा, जून 17 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हर घर नल से स्वच्छ जल योजना का नवहट्टा नगर पंचायत सहित विभिन्न पंचायतों में निगरानी के अभाव में बदहाल हो गया है। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित वार्ड नं 16 एवं 18 के बीच नवहट्टा बीहरा पथ किनारे में स्वच्छ जलापूर्ति योजना के तहत लगाए गए नल से स्वच्छ जल के बजाय गंदा पानी निकल रहा है। लगातार पानी में आ रही गंदगी की शिकायत विभागीय अभियंता व संवेदक से की जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी सुमरित चौधरी, रतन लाल चौधरी, मो. मोहर, जब्बार, सहित अन्य दर्जनों लोगों के घरों में महीनों से गंदा पानी आने की बात कही जा रही है। नगर पंचायत नवहट्टा के वार्ड नं 8, 11 में नल जल का पाईप जगह-जगह क्षतिग्रस्त हों सड़क पर बह रहें पानी भी दैनिक परेशानी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.