महाराजगंज, जुलाई 6 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के बड़वार में शनिवार को दोपहर में एक हादसा हो गया। नल में करंट उतर जाने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसे परिजन इलाज के लिए पनियरा लेकर आये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़वार निवासिनी सावित्री देवी पत्नी सुंदर प्रसाद दोपहर में घर का कामकाज खत्म कर नल पर नहाने गई। इसी दौरान नल में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गई। करंट के झटके से वह वहीं गिर गई। परिजनों ने देखा तो दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उसे इलाज कराने के लिए तत्काल पनियरा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के दो बेटे व दो बेटी हैं। दोनों बेटी व बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। परिवार में अचानक हुए हादसे की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.