नवादा, जून 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही पेयजल संकट भी चरम पर पहुंच चुका है। नवादा नगर के वार्ड नम्बर 31 में नल-जल का पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्थिति इसलिए बुरी बनी पड़ी है क्योंकि नल-जल की आपूर्ति करने वाला मोटर ही खराब पड़ा है। इस कारण वार्ड के लगभग 08 हजार की आबादी को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। निराशाजनक तो यह है कि वार्ड में चापाकल की उपलब्धता भी नगण्य है। हालांकि अभी हाल में तीन नए चापाकल लगाए गए हैं लेकिन इसका व्यापक लाभ इसलिए नहीं मिल पा रहा है क्योंकि वार्ड की आबादी खासी घनी है। खींचतान इतनी बनी हुई है कि पेयजल का संकट निरंतर बरकरार है। गर्मी बढ़ने के साथ ही हालात और भी खराब होते चले गए हैं, जबकि यह समस्या गर्मी के आने के पूर्व से बनी हुई है। नल-जल जैसी बड़ी समस्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.