मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल जल योजना में गड़बड़ी को तुरंत दुरुस्त करने की कवायद शुरू है। पीएचईडी मोतिहारी के तहत 14 ब्लॉक में इस योजना में मिली शिकायतों का त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू है। इस डिविजन अंतर्गत नल जल योजना में अब तक ऑनलाइन 2838 शिकायतें मिली है। इसमें 2750 शिकायतों को निष्पादित करते हुए नल जल योजना के तहत पेयजल को सुचारू किया गया है। मोटर पंप में गड़बड़ी की अधिक शिकायत : ऑनलाइन शिकायत में मोटर पंप में गड़बड़ी की अधिक शिकायतें मिल रही है। कंप्लेन मिलते कनीय अभियंता व संवेदक को तुरंत सूचित किया जा रहा है। मोटर पंप की गड़बड़ी को दुरुस्त किया जा रहा है। यदि मोटर के जलने की शिकायत है तो उसे बदल नया लगाने का काम हो रहा है। पाइप लीकेज व अन्य शिकायतों पर हो रही कार्रवाई : ग्रामीण क्षेत्र में पाइ...