औरंगाबाद, अगस्त 31 -- दाउदनगर प्रखंड के तरार में नाली की पानी निकासी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद रविवार को दो पक्षों के बीच झड़प में बदल गया। पंचायत भवन के पास जयप्रकाश नगर टोला और खगड़ी मुहल्ला दोनों जगह जलजमाव और पानी के बहाव को लेकर विवाद गहराता गया। रविवार को स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की होने लगी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव, बीपीआरओ ऋषु राज, सुदेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक सख्ती के बाद माहौल नियंत्रित किया गया और जेसीबी से विवादित नली की उड़ाही कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि उड़ाही का कार्य अगले दिन भी जारी रहेगा। साथ ही आगे जलनिकासी सुनिश्चित करने के लिए सरकारी जमीन पर नाली और बीच-बीच में सोख्ता निर्माण पर विचार किया जा रहा है। 20...