मधुबनी, सितम्बर 15 -- बिस्फी,निप्र। जगवन पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या सात में पानी का घोर संकट छाया हुआ है। वार्ड में बना जलमीनार सफेद हाथी बना हुआ है। वार्ड में भूमिगत पाइप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है जिसके कारण वार्ड के लोगों को जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। वार्ड के सुशील कुमार मंडल,कन्हाई कुमार मंडल,गणेश सदाय,सुधीर कुमार गिरि ने बताया कि जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जेई,स्थानीय मुखिया,संवेदक सहित अन्य लोगों से शिकायत की गयी है।मरम्मत के नाम पर केवल खानापूरी की गयी है।वार्ड के 15 सौ लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं हो रहा है।स्थानीय लोगों में इसको लेकर रोष व्याप्त है। जेई रविशंकर कुमार ने बताया कि जहां-जहां से शिकायत मिल रही है वहां काम कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...