बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। जनपद में नलकूप विभाग की बड़ी लापरवाही और मनमानी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों पर सरकारी परिसर में लगे वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों की मोटी डालियां काटकर उन्हें अवैध रूप से बेचने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी है। प्राप्त विवरण के अनुसार, नलकूप विभाग के कार्यालय एवं आवास परिसर में आम, अशोक, गूलर और पीपल जैसे कई छायादार पेड़ लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से बिना किसी अनुमति या वन विभाग की स्वीकृति के इन पेड़ों की भारी-भरकम डालियों को कटवा दिया गया। चर्चा है कि काटी गई लगभग 200 कुंतल लकड़ी को निजी तौर पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वन प्रभाग, डॉ. शिरीन ने बताया कि प्रकरण उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.