गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कर करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" है, इसलिए जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहें। मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों पर बैठे लोगों तक पहुंचे और उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने जनता से धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.