अंबेडकर नगर, मई 10 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक पर नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पिता ने शुक्रवार देर शाम बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पिता ने बेटी की हत्या कर घटना को नया मोड़ देने की साजिश बताया, जिसमें अस्पताल के संचालक व कुछ सहकर्मियों के शामिल होने की बात कही है। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दुलहूपुर कलां सिंघोरिया निवासी मुन्ना लाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी छोटी बेटी रूबी (22) कृष्णा पाली क्लीनिक न्योरी में तीन वर्षों से बतौर नर्स कार्य कर रही थी। शुक्रवार को उसे फोन से सूचना मिली कि उसकी बेटी की अस्पताल के एक कमरे में मौत हो गई। घबरा कर जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो अस्पताल संचालक पिंटू निषाद ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.