हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन नई दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार राजकीय नर्सेस उत्तर प्रदेश बैनरतले नर्सेस ने शहर के बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय और जिला महिला अस्पताल में काला फीता बांधकर अपनी मांगों को लेकर कार्य किया। आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन नई दिल्ली के आह्वान पर 2 से 5 फरवरी 2026 तक राजकीय नर्सेस उत्तर प्रदेश की नर्सेस काला फीता बांधकर अपनी विभिन्न मांगों को पूरी कराने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में नर्सेस ने सभा की। सभा को संबोधित करते हुए नर्सेस ने कहा कि नर्सिंग पेशा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे मजबूत स्तंभ है। हम दिन-रात कठिन परिस्थितियों में मरीजों की सेवा करते हैं, फिर भी आज हमारा पेशा उपेक्षा, अन्याय, स्टाफ की भारी कमी, आउटसोर्सिंग, संविदा शोषण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.