लखनऊ, फरवरी 1 -- ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन नई दिल्ली के आह्वान पर सोमवार से पांच फरवरी तक राजकीय नर्सेस उप्र. की नर्सें काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। छह जनवरी को नई दिल्ली जंतर मंतर पर राष्ट्रीय स्तर का शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। राजकीय नर्सेस संघ उप्र. के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में नर्सिंग से जुड़ी न्यायसंगत सिफारिशें, नर्सिंग कैडर की मूल संरचना की पुनः बहाली, आउटसोर्सिंग एवं संविदा प्रथा पर रोक समेत कई मांग शामिल हैं। सुरक्षित नर्स यानी रोगी अनुपात एवं स्टाफ की भर्ती, समान कार्य समान वेतन, पदोन्नति, करियर ग्रोथ एवं लंबित भत्तों का भुगतान, नर्सिंग पेशे में अनावश्यक हस्तक्षेप समाप्त किया जाए। कहा कि यह आंदोलन किसी एक राज्य या संगठन का नहीं, बल्कि देश की हर नर्स की आवाज है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...