रांची, मई 12 -- रांची। संवाददाता अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सोमवार को रांची के सदर अस्पताल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग पेशेवरों की निष्ठा, सेवा और समर्पण को सम्मानित किया गया। सीएस व अन्य पदाधिकारियों ने नर्स और स्टाफ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि कोई भी अस्पताल बिना नर्स के नहीं चल सकता। नर्स किसी भी अस्पताल की रीढ़ होती है। इनकी वजह से सदर अस्पताल को कई अवार्ड मिले हैं। भले ही डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं, लेकिन नर्स मरीजों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करती है। दवा देने से लेकर उनका हालचाल भी जानती है। सीएस ने कहा कि नर्स आपात स्थिति में अहम रोल निभाती है। फ्लोरेंस नाइटिंगल की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने घायल सैनिकों की सेवा के लिए पूरा जीवन लगा दिया। मरीजों की सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.