फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- थाना उत्तर क्षेत्र स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वह कई दिन पहले जलकर घायल हो गई थी। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में परिजन शव घर ले गए। जनपद आगरा के कुबेरपुर निवासी एक महिला (36) काफी समय से थाना रामगढ़ के क्षेत्र सेलई में रह रही है। वह काफी दिन पहले चूड़ी की जुड़ाई करते समय जल गई थी। परिजनों ने उसका काफी उपचार कराया। आगरा भी उसका उपचार हुआ। दो दिन पहले परिजनो ने उसे क्लब चौराहा स्थित प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उसकी मौत का पता चलते ही परिजनों ने वहां जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मामले को शांत कराया। बाद में परिजन शव घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...