जौनपुर, अप्रैल 29 -- जौनपुर, संवाददाता । सामाजिक संस्था ठाकुरवाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में मंगलवार को मेडिकल नर्सिंग के छात्र, छात्राओं में मेडिकल किट और प्रमाणपत्र वितरण का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग निदेशालय उत्तर प्रदेश कानपुर यूपिकॉन एवं जिला उद्योग तथा उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के सहयोग से अनुसूचित जाति, जनजाति सब प्लान योजना के तहत चार माह का तकनीकी प्रशिक्षण (मेडिकल नर्सिंग) प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शामिल रहे। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी मंडल उमेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र यूपिकॉन कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी मंडल उमेश कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.