देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की उत्तराखंड शाखा ने नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन को समर्थन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल देवराड़ी और प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पंवार ने कहा कि नर्सिंग बेरोजगारों के साथ धक्कामुक्की, मारपीट की निंदा करते हैं। बुधवार को प्रदेशभर में सीएचओ काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। सरकार या विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...