देहरादून, जनवरी 19 -- वर्षवार की भर्ती की मांग पर सीएम आवास कूच कर रहे नर्सिंग बेरोजगारों को पुलिस ने हाथीबड़कला में रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नरेबाजी की। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया गया। उनकी स्वास्थ्य महानिदेशालय में अफसरों से वार्ता कराई गई। अफसरों के सकारात्मक रवैये के बाद सामूहिक मुंडन कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया। सोमवार को नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच करने निकले नर्सिंग बेरोजगारों को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। रोके जाने पर गुस्साए बेरोजगारों ने धरना दिया। उन्हें हिरासत में लेकर एकता विहार छोड़ दिया गया। प्रतिनिधिमंडल को स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता के लिए ले जाया गया। उच्च ...