बरेली, दिसम्बर 1 -- फतेहगंज पूर्वी। तेज रफ्तार कार वाहन में घुस गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर और उनका असिस्टेंट घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय असिस्टेंट ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने असिस्टेंट का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बदायूं के दातागंज के पुख्ता सेहरा के संजीव (35) फतेहगंज पूर्वी के एक नर्सिंग कॉलेज में डॉक्टर के असिस्टेंट थे। रविवार शाम संजीव अपने साथी पीलीभीत के बीसलपुर के ओखला निवासी डॉक्टर विक्रम सिंह के साथ कार से बरेली जा रहे थे। बाकरगंज गांव के पास उनकी कार अज्ञात वाहन में घुस गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में सवार संजीव और विक्रम सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा। रास्ते में संजीव ने दम तोड़ दिया। जबकि विक्रम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजीव के परिजन...