संभल, जनवरी 16 -- अत्यधिक कोहरे और शीतलहर के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड स्कूल दो दिनों के लिए बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए 16 और 17 जनवरी को शीतकालीन अवकाश घोषित किया। अब स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आदेश बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। परीक्षाओं को छोड़कर सभी विद्यालय बंद रहेंगे और आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 18 जनवरी रविवार होने के कारण स्कूल 19 जनवरी, सोमवार से पुनः संचालित होंगे। इसके पहले, 17 दिसंबर को भी शीतलहर और कोहरे के कारण स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बदला गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...