चंदौली, जून 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में इस समय धान की नर्सरी डालने का पीक सीजन चल रहा है। लेकिन जिले में किसानों को बिजली और पानी के गंभीर संकट से जूझना पड़ रहा है। नहरों में पानी नहीं है। रजवाहों, माइनरों की सफाई नहीं हुई है। किसान पानी के लिए परेशान हैं। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि बताया जा रहा है कि गंगा में पानी कम है इसलिए नरायनपुर पंप कैनाल से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। यह किसानों के साथ धोखा और छलावा है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली केंद्र और प्रदेश सरकार में विकास की गति रुकी हुई है। किसानों को बिजली, पानी नहीं मिल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है। एशिया के सबसे गंगा लिफ्ट कैनाल नराय...