जमशेदपुर, जून 16 -- पटमदा: पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के किसानों ने बीते करीब 10 दिनों से धान की खेती के लिए मौसम को अनुकूल मानते हुए बीजारोपण शुरू कर दिया है। पूर्व में हुई बेमौसम बारिश के बाद कड़ी धूप से नर्सरी के लिए जुताई हेतु उपयुक्त समय मिल गया है। लेकिन यहां के किसानों को राज्य सरकार द्वारा लैंपस के माध्यम से अनुदानित दर पर दिए जा रहे धान के बीज में रुचि नहीं है बल्कि वे अपने हिसाब से खुले बाजार से ही ऊंची कीमतों पर मनपसंद बीज खरीद रहे हैं। बताते हैं कि पटमदा, बांगुड़दा, बोड़ाम एवं गोबरघुसी लैंपस के लिए अब तक स्वर्ण एमटीयू 7029 किस्म के 100 क्विंटल बीज चार दिनों पूर्व प्राप्त हुए हैं। लेकिन अब तक सिर्फ 4 क्विंटल की ही बिक्री हो चुकी है। जबकि अब तक दूसरे साल 150 क्विंटल तक की खरीदारी किसान कर लेते थे। इस संबंध में पटमदा लैंपस के सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.