बोकारो, जनवरी 16 -- नर्रा के विनोद मेला में आज किसान प्रदर्शनी चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के नर्रा में स्व विनोद बिहारी महतो की स्मृति में लगने वाला झारखंड विनोद मेला शुक्रवार से लगेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेला के पहले दिन कृषि विभाग द्वारा किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। बेहतर कृषि उत्पाद लाने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पूर्व मंत्री सह झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी व युवा झामुमो नेता अखिलेश महतो ऊर्फ राजू मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। झारखंड मेला एक सप्ताह तक चलेगा। हर दिन संध्या समय झारखंड की संस्कृति से संबंधित प्रस्तुति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.