धनबाद, सितम्बर 8 -- धनबाद श्रीश्री नर्मदेश्वर महादेव सह श्री चित्रगुप्त मंदिर पुराना स्टेशन में रविवार को चित्रगुप्त पूजा के लिए बैठक हुई। अध्यक्षता बृजेन्द्र कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से धूमधाम से पूजा करने का निर्णय लिया गया। 125 किलो बुंदिया का प्रसाद, सामूहिक प्रीतिभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, उपेंद्र वर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, सुधांशु सिन्हा, विजय सिन्हा, राजू लाला, दीपक सिन्हा, राजू श्रीवास्तव उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...