बगहा, जुलाई 14 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। हालांकि पहले सोमवार पर मंदिर में कांवरिया भक्तों की संख्या कम नजर आई। मंदिर के पट सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले त्रिवेणी के पवत्रि संगम से जल लेकर आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं को जलाभिषेक की अनुमति दी गई। कांवरिया भक्तों के जलाभिषेक के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भीड़ से बचाने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास की व्यवस्था अलग अलग द्वारो से की ही थी। लोगों को नर्बिाध जलाभिषेक कराने के काम में मंदिर प्रबंध समिति का काम संभालने वाले संकीर्तन संघ के स्वंय सेवक के साथ साथ पुलिस के जवानों की भी तैनाती रही। प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.