बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- नगर के डीएम रोड स्थित नर्मदेश्वर धाम मंदिर पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास महाराज सुमेधानंद ने गिरिराज की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि जो भक्त दूध की धार से गिरिराज जी का अभिषेक और परिक्रमा करता है, वह सभी सांसारिक संकटों से मुक्त होकर प्रभु के धाम को प्राप्त होता है। कथाव्यास ने कहा कि भगवान ने महारास के माध्यम से कामदेव के अहंकार को समाप्त किया था। जब भगवान अंतर्ध्यान हो गए, तो गोपियों ने अत्यंत करुण भाव से गोपी गीत का गायन किया, जिससे प्रसन्न होकर भगवान पुन प्रकट हुए और उन्हें दर्शन दिए। इसके पश्चात कंस वध और भगवान कृष्ण के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा पंडाल में रुक्मणि-कृष्ण विवाह का प्रसंग आते ही पूरा वातावरण उत्सव के रंग में डूब गया। भक्तों ने फूलों...