मैनपुरी, अक्टूबर 13 -- श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बिहारी मंदिर में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नृत्य कर समा बांधा। नृत्य प्रतियोगिता(छात्राएं) स्व. सरला सक्सेना की स्मृति में डॉ. अनामिका सक्सेना द्वारा प्रायोजित तथा नृत्य प्रतियोगिता (छात्र) स्व. कालीप्रसाद हजेला की स्मृति में पूर्णिमा जौहरी द्वारा प्रायोजित की गई। प्रतियोगिता की संयोजिका शिखा सक्सेना ने अपनी देखरेख में दोनों प्रतियोगिताएं संपन्न कराई। निर्णायक की भूमिका शिखा सक्सेना और निखिल सक्सेना ने निभाई। इस दौरान निखिल सक्सेना ने कहा कि नृत्य शरीर की सकारात्मकता, आत्म-जागरूकता और सामुदायिक भावना को बढ़...