गोरखपुर, अप्रैल 8 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के साथीपार में किराए के मकान में रह रहे आर्केस्ट्रा संचालक द्वारा एक मनबढ़ को नर्तकी देने से इनकार करने पर उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर ईंट से हमला कर संचालक व उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। संचालक की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बिहार के सोपार थाना क्षेत्र के बेलही निवासी पंकज कुमार मंडल ने पुलिस को बताया कि वर्तमान समय में गीडा थाना क्षेत्र के साथीपार में किराए के मकान में रहकर आर्केस्ट्रा का संचालन करता है। शनिवार देर रात को एक मनबढ़ मिला और उसने एक नर्तकी को भेजने के लिए दबाव बनाया तो उसने देने से इनकार कर दिया। तो उसने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। वह किसी तरह बच कर चला आया। रविवार को सुबह मनबढ़ अपने तीन दोस्तों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.