भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर रेलवे परिसर के पश्चिमी छोर स्थित शिव मंदिर में रविवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं का डांस कराया गया। कहा जा रहा है कि यह आयोजन जीआरपी के पुलिसकर्मियों के द्वारा आयोजित कराया गया था। अलबत्ता भोजपुरी गाने पर नृत्य का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में नर्तकियों पर पैसे लुटाते और ठुमके लगाते पुलिसकर्मी ही हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। लेकिन लोगों का कहना है कि एक तरफ पुलिस विभाग द्वारा हाल ही में देर रात डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया था और दोअर्थी व अश्लील गीतों पर भी सख्ती से रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया था। बावजूद इसके ऐसा कार्यक्रम चला और पुलिसकर्मी खुद नर्तकियों के साथ ऐसे ही गाने...