आगरा, अगस्त 9 -- नरौरा बैराज से शुक्रवार की शाम गंगा में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद नदी में हाईफ्लड के हालात हैं। कछला गंगा घाट पर गंगा नदी 31 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। प्रशासन व सिंचाई इंजीनियरों ने गंगा में हाईफ्लड के हालात को द्रष्टिगत रखते हुए सतर्कता बढ़ाई है। सिंचाई इंजीनियर व राजस्व विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पटियाली के दो दर्जन से अधिक गांव के चारों ओर गंगा के पानी सड़कों पर बह रहा है। बाढ़ की वजह से इन गांवों के हालात और बदतर हुए हैं। जनजीवन प्रभावित है और आवागमन लोग नाव से कर रहे हैं। शनिवार की सुबह नरौरा बैराज से छोड़े गए दो लाख 81 हजार क्यूसेक पानी के बाद बाढ़ का पानी नदी के किनारों से ओवर फ्लो होकर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। सोरों के लहरा गांव में घरों तक बाढ़ ने दस्तक दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.