बुलंदशहर, मई 12 -- नरौरा। भगवान परशुराम सेवा समिति, नरौरा के तत्वावधान में नगर में भगवान परशुराम जयंती के मनाई गई। पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से बैंड बाजों के साथ नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकली। श्री सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय, नरवर के प्रांगण में रविवार सायं भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आचार्य महेश प्रकाश शर्मा व गिरिशपंत, राजेश शर्मा और प्रभात शर्मा के आचार्यत्व में मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व चैयरमेन विवेक वशिष्ठ आदि सहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने वेदमंत्रोंचार के बीच भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। विद्यालय के आचार्य एवं छात्रों ने वेद मंत्रोच्चार से प्रांगण गूंज उठा। बाद में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर नरवर म...