अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत 12 फरवरी 2026 को रामघाट रोड स्थित 12 नं (नरौना) के पैंठ मैदान पर रैली का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल व जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने मैदान का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की विशाल रैली होगी। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अपने वरिष्ठ कांग्रेसी सहयोगियों के साथ अतरौली स्थित आलमपुर चौराहा व एक अन्य स्थल के साथ वहां का भी निरिक्षण किया। 12 नं पैठ मैदान को रैली के लिए चयन किया। विवेक बंसल ने वहां के क्षेत्रीय नागरिकों से भी संवाद किया। इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, राकेश देशराजन, कैलाश बाल्मीकि, ...