संभल, फरवरी 16 -- नरोरा खंड की निचली गंगा नहर क्षेत्र में कथित अवैध खनन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP), मुख्य सुरक्षा अधिकारी तथा संबंधित जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित जांच कर विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नरोरा क्षेत्र में अवैध खनन के चलते पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। निचली गंगा नहर के किनारों पर मशीनों से खनन किए जाने से तटबंध कमजोर हो रहे हैं, जिससे भविष्य में जलप्रवाह और आसपास के गांवों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को क्षति और स्थानीय निवासियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.