चंदौली, अप्रैल 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र ग्रामीण फीडर से जुड़े नरैना गांव में जर्जर तार नहीं बदले जाने से आए दिन तार टूटकर जमीन पर गिर रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल नंगे तार की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गयी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम किया मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द ही तार बदलने का भरोसा दिए लेकिन इसके बाद भी अब तक तार नहीं बदला गया। जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। नरैना गांव में नंगे बिजली तार के कारण आए दिन तार टूटने की शिकायत आती रहती है। अभी बीते शुक्रवार को भी जर्जर तार टूट कर गिर गया। गनीमत रहीं कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। ग्रामीण चंदन कुमार,आलोक, विजय कुमार पांडेय, मुराहू पटेल, दिनेश शर्मा, राममोहन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.