नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पीतमपुरा में आरयू ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली सब रजिस्ट्रार बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने नरेला सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि हम भ्रष्टाचार के मामले पर कार्रवाई करेंगे। सोसिएशन के संस्थापक सदस्य प्रवीण गर्ग ने मुख्यमंत्री से कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में संपत्तियों को रजिस्टर करने में नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास जैन ने आरोप लगाया कि नरेला सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाकर 117 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है। यहां पर अनाधिकृत कॉलोनियों की संपत्तियों के मुखतारनामा (पॉवर ऑफ अटॉर्नी) के तहत रजिस्ट्री होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.