पटना, दिसम्बर 2 -- नरेन्द्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। वे 17वीं विधानसभा में भी वर्ष 2024 में उपाध्यक्ष बने थे। तब उन्हें महेश्वर हजारी के स्थान पर विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। श्री हजारी को नीतीश सरकार में मंत्री बनाये जाने से यह पद रिक्त हुआ था। वे 2021 में उपाध्यक्ष बने थे। श्री यादव ने मंगलवार को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए नामांकन करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार हैं। लिहाजा, बुधवार को उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार उनके नाम की घोषणा करेंगे। श्री यादव 18वीं विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके पहले जदयू ने श्री यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.