मुंगेर, जनवरी 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआरएमयू), कारखाना शाखा जमालपुर की ओर से मंगलवार को स्थानीय कार्यालय परिसर में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत हुए जमालपुर वर्कशॉप के एसएसई नरेंद्र कुमार रवि के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष कमोज कुमार ने की, तथा संचालन सचिव परामानंद कुमार ने किया। यूनियन नेताओं ने नरेंद्र कुमार रवि को बूके देकर तथा अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। मौके पर सचिव परमानंद कुमार ने कहा कि नरेंद्र कुमार रवि जी को रेल मंत्री भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया, जो जमालपुर कारखाना सहित पुरे मुंगेर जिला को गौरवन्वित करता हैं। हमें नरेंद्र कुमार रवि की कुशलता और उत्कृष्टता को आत्मसात करने की जरूरत है। संयुक्त सचिव गोपाल ...