बिजनौर, जनवरी 14 -- रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर कंभोर निवासी नरेंद्र सिंह आचार्य को रालोद का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। नरेंद्र सिंह आचार्य के जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही रालोद कार्यकर्ता गदगद हो गये तथा फूलमाला पहनाकर नरेंद्र सिंह आचार्य का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र पवार को रालोद प्रदेश महासचिव बनाया गया है। बुधवार को रालोद जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने पहुंचकर नरेंद्र सिंह आचार्य को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में क्षेत्र अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनो से नरेंद्र सिंह आचार्य ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के तौर पर शानदार कार्य किया। उनके नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान में जनपद नंबर वन पर र...