मेरठ, अक्टूबर 15 -- ग्राम नरहेडा में दो बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायल के परिजन दूसरे के घर पहुंचे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एक पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। लोहियानगर के नरहेडा में सोमवार शाम निकुंज बाइक से किसी काम से जा रहा था। गांव का समी भी बाइक से आ रहा था। दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इसमें निकुंज व समी को चोट आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। निकुंज के पिता सुभाष प्रजापति ने बताया कि शाम को समी का भाई समद, शोएब व सावेज व अन्य साथियों संग उसके घर आया। उनसे दुर्घटना को लेकर गाली गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस पर सुभाष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.