आरा, मार्च 16 -- -भुवनेश्वर दूरदर्शन केंद्र में सेवारत गृहस्वामी व उनके चचेरे भाई के घरों में हुई चोरी कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव के दो घरों में होली की रात चोरी की भीषण घटनाएं हुईं। चोर नगद रुपये व गहने समेत लगभग 15 लाख के सामान चुरा ले गये। गांव के पश्चिम ओर घनी आबादी के बीच स्थित राजेश तिवारी व उनके चचेरे भाई रमेश तिवारी के बंद घरों में चोरी की यह घटना हुई। बताया जाता है कि दोनों परिवार घर से बाहर थे और इसी का फायदा उठा चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। भुवनेश्वर दूरदर्शन केंद्र में सेवारत गृहस्वामी राजेश तिवारी ने घटना के संबंध में बताया कि वे आरा स्थित मकान पर होली के अवसर पर आए थे कि उन्हें इस घटना की जानकारी गांव वालों ने दी। दौड़े-भागे जब वे गांव के अपने घर पर पहुंचे तो सभी दरवाजों की कुंडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.