नवादा, फरवरी 16 -- नरहट, एक संवाददाता। नरहट प्रखंड के पुनौल गांव का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमार नजर आ रहा है। यहां की जमीनी हकीकत यह है कि क्षेत्रवासियों को समुचित स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के कारण पुनौल, शेखपुरा और पुंथर पंचायतों की लगभग 35 हजार से अधिक की आबादी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। एपीएचसी के बुरे हाल से त्रस्त अनेक ग्रामीणों ने बताया कि नजदीकी एपीएचसी की उपलब्धता के बावजूद आज तक आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को हिसुआ अथवा नरहट के पीएचसी पर निर्भर रहना पड़ता है। पुनौल स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किराए के एक भवन में संचालित है। केंद्र में न तो समय पर डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और न ही पर्याप्त दवाइयां ही हैं। यहां प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.