नई दिल्ली, मई 10 -- Narasimha Jayanti 2025, नरसिंह जयंती कल: रविवार के दिन नरसिंह जयंती मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को नृसिंह जयन्ती पर्व मनाया जाता है। नरसिंह भगवान विष्णु जी के चौथे अवतार माने जाते हैं। भगवान विष्णु राक्षस हिरण्यकशिपु का वध करने हेतु नरसिंह जयन्ती के दिन नरसिंह अर्ध सिंह (शेर) तथा अर्ध नर (मनुष्य) के रूप में प्रकट हुये थे। मन्यताओं के अनुसार, नरसिंह जयन्ती पर मध्याह्न के दौरान संकल्प ग्रहण करते हैं तथा सूर्यास्त से पहले शाम के समय भगवान नरसिंह की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान नरसिंह चतुर्दशी तिथि में सूर्यास्त के समय प्रकट हुये थे। नरसिंह जयंती के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना पुण्यदायक माना जाता है। जानें, कल नरसिंह जयंती का पूजन मुहूर्त, विधि व व्रत पारण टाइम- यह भी पढ़ें...