पटना, जनवरी 21 -- नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह स्थित मजार के समीप बच्चे का कटा सिर मिलने के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। नर बली की आशंका जताई जा रही है। एसडीपीओ फतुहा की टीम बच्चे की पहचान करने में जुटी है। उधर इस मामले में ग्रामीण एसपी ने मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना कर स्थित का जायजा लिया। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि मौके से एफएसएल की टीम ने नमूने उठाए हैं और वहां डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस सभी कोणों से मामले की छानबीन कर रही है। अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बच्चे की पहचान के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। कच्ची दरगाह स्थित मजार के समीप ढलाई रोड पर सोमवार की शाम एक बच्चे का कटा सिर पड़ा हुआ था। उसपर नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना नदी थाना पुलिस को दी थी। सिर...