रामपुर, जनवरी 26 -- नरपतनगर दूंदावाला में रविवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसडीएम अमन देओल के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें कोतवाल प्रदीप मलिक, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान नाला निर्माण से संबंधित पीडब्ल्यूडी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश मस्जिद समिति को दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में मस्जिद समिति के सहयोग से नूर मस्जिद के अंशतः अतिक्रमित हिस्से को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।भारी पुलिस बल के साथ पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। अत...