अररिया, मई 20 -- नरपतगंज, (ए.सं.) रविवार की देर शाम नरपतगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह छापेमारी अभियान चलाकर कुर्की जब्ती मामले के फरार आरोपी समेत पांच को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियो में चक्रदाहा निवासी साहेब हेंब्रम पिता रामु हेंब्रम, प्रधान मुरमुर पिता पटवारी मुरमुर , मल्लिक हेंब्रम पिता ताल्लु हेंब्रम , पुलहा निवासी चंदन टुडू पिता लक्ष्मण टुडू व बैजनाथ टुडू पिता लक्ष्मण टुडू शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पर न्यायालय से कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत था। इसके बाद पुलिस टीम के द्वारा सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि सभी पर न्यायालय से कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत था जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.