अररिया, जनवरी 16 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने गुरुवार की रात्रि थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह छापेमरी अभियान चलाकर दुष्कर्म मामले के नामजद सहित चार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नरपतगंज नगर पंचायत के मधुरा निवासी अखिलेश यादव उर्फ बिरखा पिता श्रीकांत यादव, फतेहपुर निवासी रवि यादव, महानंद यादव दोनों पिता कृत्यानंद यादव व बरहरा निवासी खेलानंद यादव पिता डोमी यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव पर दुष्कर्म मामले को लेकर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। वही रवि यादव, महानंद यादव व खेलानंद यादव पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दुष्कर्म मामले के आरोपी सहित चार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.